Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के शव को रात के अंधेरे में जलाया पुलिस, क्या “सच” को दफनाने की कोशिश ?…शर्म करो सरकार !…

हाथरस में गैंगरेप की पीड़िता के मृत शरीर को जिला पुलिस के आला अधिकारियों की मौज़ूदगी में रात ढाई बजे जला दिया गया।

उसके परिजन और गांव के लोग शव को घर ले जाने और सुबह तक इंतज़ार कर लेने की मांग करते रहे लेकिन उनकी एक बात नहीं सुनी गई।

यह रिपोर्ट मौके पर मौज़ूद दिल्ली की पत्रकार तनुश्री पांडेय ने देते हुए तमाम वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किये हैं।

पुलिस के मुताबिक़ पोस्टमार्टम की जो रिपोर्ट है, उसमें बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है, न लड़की की जीभ काटने की पुष्टि हुई है और न उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है!

आख़िर ऐसी क्या जल्दबाज़ी थी कि किसी को मृतका का शव तक नहीं देखने दिया गया और रात को ही शव जला दिया गया? क्या हिन्दू धर्म के नियम उस लड़की पर लागू नहीं होते कि रात को शव नहीं जलाया जाता?

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

BPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, Perfection IAS‌ में 07 सितंबर से नए बैच की शुरुआत…

Bihar Now

BREAKING : प्रशांत किशोर ने सर्शत बेल लेने से किया इंकार, कोर्ट में पेशी पर मिली बेल… जेल जाएंगे प्रशांत !…

Bihar Now

दरभंगा में बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर अपराजिता-2 का हुआ आयोजन, नामचीन कवियित्रियों ने कविता पढ़ दी श्रद्धांजलि, साथ ही महानधरती को किया नमन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो