Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हादसे की शिकार हुई मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी, एक जवान की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल…

रोहतास जिले के कोचस से आ रही है जहां कोचस थानाक्षेत्र के आरा- मोहनिया पथ पर चितैनी के पास बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट कर रही रोहतास पुलिस की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त ग्रस्त हो गई है.

इस दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई है. जबकि दो महिला सिपाही सहित चार सिपाही को गंभीर चोट आई है। जिन्हें ईलाज के लिए कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर ईलाज के लिए सासाराम सादर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं होमगार्ड चालक की मौत हो गई है. शव को पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.

घटना की सूचना के बाद रोहतास एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ एवं एसडीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई रहे हैं.वहीं घायलों की पहचान सिपाही रानी कुमारी, अर्चना कुमारी, मनोज कुमार एवं रमेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं कि मंत्री जमा खान को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी पहले से खड़ी एक ट्रक में टक्कर मार दी जिससे यह घटना घटित हुई है।

वही इस मामले में रोहतास एसपी विनीत कुमार बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खाँन को रोहतास पुलिस की स्कॉट टीम उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी इसी दौरान कोचर से मलियाबाग के बीच एक खड़ी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई जिसमें होमगार्ड चालक की मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी घायल हो गये. वही रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि इस घटना का जायजा शाहाबाद डीआईजी नवीन चंद्र झा एवं सिविल सर्जन किया जा रहा है.

Related posts

Exclusive : बेगूसराय में पेट्रोल पंप कर्मी से लूट, एक कर्मी घायल,मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

DM व SSP ने गाँधी मैदान का किया निरीक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, एहतियात के तौर तमाम व्यवस्थाएं रहेंगी मौजूद…

Bihar Now

‘न्याय’ की मंदिर में ‘खाकी’ वर्दी की फिल्मी अंदाज में दस्तक, वकील और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट… ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो