Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

हार के डर से जेडीयू प्रत्याशी ने सिंबल वापस करने का लिया फैसला ?..

बिहार विधानसभा चुनाव में जहां टिकट को लेकर हर जोड़ तोड़ की गणित खेला जा रहा है वहीं जदयू के एक ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होने चुनाव से पहले ही सरेंडर बोल दिया है। जदयू के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनोज कुशवाहा ने अपना सिंबल वापस करने का ऐलान कर दिया है। जदयू कैंडिडेट के अचानक सिंबल लौटाने के फैसले से तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और कुढ़नी इलाके से विधायक रहे मनोज कुशवाहा को अपना प्रत्याशी घोषित किया। जदूय प्रत्याशी घोषित होने के बाद बकायदा मनोज कुशवाहा ने तीन दिनों तक मीनापुर विधानसभा इलाके में प्रचार भी किया लेकिन आज उन्होंने सिंबल वापस करने का फैसला कर लिया।

पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा को JDU ने मीनापुर से टिकट दिया था लेकिन 3 दिन प्रचार करने के बाद उनको समझ आ गया कि वो चुनाव हार जाएँगे। उन्होंने कहा कि जमीन पर BJP-JDU की एकजुटता नज़र नहीं आ रही इसलिए वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कश्मीर में बिहार के लोगों की हत्या को लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की फोन पर बात, बिहारियों की हो रही हत्या पर चिंता जाहिर की…

Bihar Now

Bihar Now

“2025 में तेजस्वी यादव तय नहीं “…. महागठबंधन में महाघमासान ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो