Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

हौसला बुलंद हो, तो हर कुछ हो जाता है संभव… कुछ ऐसा ही नालंदा की सोनाली ने कर दिखाया…आर्थिक तंगी के बावजूद लहराया परचम.. बनी स्टेट टॉपर…

नालंदा पूर्व से ज्ञान की भूमि रही है और इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में नालंदा की बेटी सोनाली ने स्टेट टॉपर का रैंक हासिल कर नालंदा को गौरवान्वित किया है | आर्थिक तंगी के बावजूद सोनाली की कड़ी मेहनत रंग लाई और आज वह इंटर साइंस की टॉपर बन गई |

दरअसल सोनाली के पिता चुन्नू लाल बिहार शरीफ में ठेला चला कर अपनी जीविका चलाते हैं | मगर उन्होंने इसकी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ा और उसी का परिणाम है कि आज सोनाली टॉपर बन गई | सोनाली की इच्छा है कि वह आगे सिविल सर्विस में मेहनत कर उस मुकाम को भी हासिल करें | जहां सोनाली के पिता ठेला चला कर जीविका चला रहे हैं वहीं इसकी मां सावित्री देवी भी काफी मेहनती है और घर में सत्तू बनाकर बेचने का काम करती है |

वही सोनाली के शिक्षक आरके किरण सोनाली की सफलता पर उसकी मेहनत बता रहे हैं | उनका कहना है कि लॉकडाउन में भी यह  काफी मेहनत की है और उसी का परिणाम है कि आज यह गरीबी में जीवन बसर करने के बाद भी उस मुकाम को हासिल की जिसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है |

इधर जानकी आईटीआई के निदेशक इंद्रजीत कुमार, सत्या केमिस्ट्री के गौतम सर और द श्रेष्ठ इंग्लिश के आशुतोष सर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं सभी शिक्षकों का मानना है कि अगर इंसान कड़ी मेहनत करें तो आसमान की ऊंचाइयों को छू सकता है |

दीपक विश्वकर्मा, नालंदा

Related posts

Breaking :बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात पर सीएम ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग…मौजूदा हालात पर चर्चा सहित बड़ा निर्णय संभव !…

Bihar Now

सिंबल मिलते ही सज गया चुनावी मैदान… विकास और जनसेवा का ध्येय लेकर फिर चुनावी मैदान में उतरे “संतोष झा ” !…कई उम्मीदवार अजमा रहे किस्मत…

Bihar Now

NDA में घमासान जारी, चिराग पासवान को लेकर पेंच बरकरार !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो