Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

2024 के मद्देनजर बिहार में बीजेपी करेगी बड़ी सभाएं ….पीएम भी कर सकते हैं बिहार का दौरा…

मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर बीजेपी बिहार में चार बड़ी रैली करने जा रही है। इन रैलियों में भाजपा के बड़े-बड़े और दिग्गज नेताओं कि मौजूदगी देखने को मिल सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन रैलियों में पीएम नरेंद्र मोदी भी लोगों को संबोधित करते हुए नजर आ सकते हैंहैं..

दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने कमर कस ली है। इस बार के चुनाव में भाजपा की नजर बिहार पर विशेष रूप से नजर आ रही है। बिहार में भाजपा 35 सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। इसको लेकर भाजपा महासंपर्क अभियान के तहत अगले 1 महीने तक मतदाताओं को भाजपा के नजदीक लाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे..

भाजपा ने अपने महा जनसंपर्क अभियान को लेकर रोड मैप पार्टी ने तैयार कर लिया है। इसके तहत आगामी 7 और 8 जून को पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा स्तर पर भोजन और परिचर्चा आयोजित की जानी है। इसके साथ ही 12-13 और 14 जून को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। उसके बाद 15 से 20 जून के बीच लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। 21 जून को योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया जाना है…

Related posts

बिहार में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव, किस सीट पर कब होगी वोटिंग ?…..

Bihar Now

Breaking : भागलपुर में पुलिस थाने के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

अब इंतजार खत्म !… BPSC स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा अवसर… Perferction IAS में 15 मार्च और 22 मार्च से नए बैच की शुरुआत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो