पटना: आइएएस (2022)टापर इशिता किशोर का पटना के गर्दनी बाग़ में ननिहाल है बही पटना सिटी के हरनाहा टोला के रहने वाले विग कमांडर स्वर्गीय संजय किशोर के पुश्तैनी घर.आज भी है…
– पुश्तैनी घर पटना सिटी के हरनाहा टोला के रहने वाले विग कमांडर स्वर्गीय संजय किशोर की बेटी ने वो कर दिखाया जो हजारों-लाखों का सपना होता है। वह देश के अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई। बेटी किसी की हो देश के किसी कोने में नाम करती है तो उससे पिता, सगे-संबंधी, मोहल्ला, जिला, राज्य का नाम होता है.. 
इशिता का घर पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के लोदीकटरा पुलिस चौकी के पास हरनाहा टोला में है ! इसी गली की बेटी यूपीएससी में टाप की है। छोटी दादी प्रतिमा देवी को जानकारी दिया तो वे फूले नहीं समायी।
गली में रहनेवाले सभी खुशी इजहार करने लगे। आएएस टापर इशिता किशोर का भले ही पटना सिटी में जन्म नहीं हुआ हो लेकिन उसके घर के बाहर विंग कमांडर पिता स्वर्गीय संजय किशोर तथा दादा सेवानिवृत चीफ टेलकाम सुपरवाइजर स्वर्गीय नवल किशोर प्रसाद के नाम का लगा बोर्ड इस बात के गवाह है कि उसका पुश्तैनी घर सिटी और रिश्ता पटना सिटी से जुड़ा है। बेटी सफलता पर गर्व है …
