Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

3 कट्टा के साथ शराब पीते बैंक मैनेजर सहित एक अन्य गिरफ्तार…

प्रभाष चंद्रा , सुपौल .

सुपौल में आपराधिक प्रवृति के लोगों का हौसला किस कदर बुलंद है इसकी बानगी आज देखने को मिला है , जहां शराब की पार्टी में 3 देशी कट्टा के साथ बैंक मैनेजर और एक अन्य गिरफ्तार हुए हैं..

, बताया जाता है कि अपराधियों के साथ शराब की चुस्की ले रहे उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक निर्मली शाखा के मैनेजर बीरेंद्र पासवान को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. मैनेजर के साथ मधुबनी जिले के फुलपरास थाना निवासी शिबू यादव को भी दबोच लिया गया है.

दरअसल मरौना प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र बसखोरा का निरीक्षण करने मरौना के सीओ उस समय वहां पहुंचे थे. उसी बीच सीओ के गार्ड ने शराब के दुर्गंध पर सीओ को वहां जांच करने की बात कही , मरौना के सीओ ने शराब की बात पर साथ में मौजूद अंचल गार्ड के जवानों के साथ वहां पहुंच गए, जहां एक कमरे में बैंक के मैनेजर अपराधियों के साथ मछली व शराब की पार्टी कर रहे थे और एक अपराधी के तीन-तीन देसी कट्टा के साथ वहां बैठे हुए था. बताया गया कि बैंक मैनेजर ऋण धारियों से रुपये कलेक्शन के लिए गया हुआ था. इधर, निर्मली के एसडीपीओ बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने मामले की पुष्टि की है. जबकि पुलिस प्रक्रिया के बाद बैंक मैनेजर व अपराधी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

Related posts

चुनाव से ठीक पहले RLSP को बड़ा झटका,एक साथ कई नेताओं का पार्टी से इस्तीफा…

Bihar Now

लालू यादव की बड़ी भविष्यवाणी !… “मोदी सरकार बहुत कमजोर, अगस्त तक गिर जाएगी, चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता”…

Bihar Now

हे बिहार के मुख्यमंत्री और NDA के कर्णधारों !… भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव का जबरदस्त तंज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो