Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

3 कट्टा के साथ शराब पीते बैंक मैनेजर सहित एक अन्य गिरफ्तार…

प्रभाष चंद्रा , सुपौल .

सुपौल में आपराधिक प्रवृति के लोगों का हौसला किस कदर बुलंद है इसकी बानगी आज देखने को मिला है , जहां शराब की पार्टी में 3 देशी कट्टा के साथ बैंक मैनेजर और एक अन्य गिरफ्तार हुए हैं..

, बताया जाता है कि अपराधियों के साथ शराब की चुस्की ले रहे उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक निर्मली शाखा के मैनेजर बीरेंद्र पासवान को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. मैनेजर के साथ मधुबनी जिले के फुलपरास थाना निवासी शिबू यादव को भी दबोच लिया गया है.

दरअसल मरौना प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र बसखोरा का निरीक्षण करने मरौना के सीओ उस समय वहां पहुंचे थे. उसी बीच सीओ के गार्ड ने शराब के दुर्गंध पर सीओ को वहां जांच करने की बात कही , मरौना के सीओ ने शराब की बात पर साथ में मौजूद अंचल गार्ड के जवानों के साथ वहां पहुंच गए, जहां एक कमरे में बैंक के मैनेजर अपराधियों के साथ मछली व शराब की पार्टी कर रहे थे और एक अपराधी के तीन-तीन देसी कट्टा के साथ वहां बैठे हुए था. बताया गया कि बैंक मैनेजर ऋण धारियों से रुपये कलेक्शन के लिए गया हुआ था. इधर, निर्मली के एसडीपीओ बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने मामले की पुष्टि की है. जबकि पुलिस प्रक्रिया के बाद बैंक मैनेजर व अपराधी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

Related posts

Can I Win Money On Online Pokies

Bihar Now

7 th की छात्रा बनी DM, सीतामढ़ी प्रशासन ने उठाया अनोखा कदम…

Bihar Now

11 साल बाद बांग्लादेश जेल से रिहा हुआ बिहार का बेटा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो