Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

कोरोना मरीज के नाम सार्वजनिक करने पर तीन ग्रुप एडमिन पर FIR…

बेगूसराय में व्हाट्सएप ग्रुप पर कोरोना मरीज का नाम सार्वजनिक करने पर तीन ग्रुप एडमिन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में बताया जाता है कि बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद तीन व्हाट्सएप ग्रुप न्यूज़ टीवी बिहार , पुलिस पब्लिक मैत्री संघ और दलित जागरण मंच व्हाट्सएप पर पीड़ित मरीज का नाम पोस्ट किया गया था।

इसको लेकर नगर थाना में एसपी अवकाश कुमार के आदेश पर तीनों ग्रुप के एडमिन भवेश कुमार भारतीय, संतोष कुमार और ओमप्रकाश पर मामला दर्ज किया गया है ।

मुख्यालय डीएसपी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप पर कोरोना पीड़ित का नाम सार्वजनिक नहीं करना है ऐसा करने पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय
पी

Related posts

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण खाली करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी जख्मी, पुलिस ने किया बल प्रयोग…

Bihar Now

Covid 19 को लेकर दिशाहीन नजर आ रहे हैं नीतीश कुमार… मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री में कौन सच्चा है और कौन झूठा है ? – तेजस्वी यादव

Bihar Now

हाजीपुर में युवक पर एसिड अटैक !… शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी…

Bihar Now