Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूबी, दो की मौत, तीन को ग्रामीणों ने बचाया

बेगूसराय: बिहार की नदियां उफान पर हैं. ऐसे में सभी को प्रशासन की ओर से सतर्क रहने को कहा गया है. थोड़ी सी भी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है. मामला बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है.

पांच सहेलियां नहाने के लिए शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे नदी पर गई थीं. इसी दौरान पांचों डूबने लगीं. तीन लड़कियों की किस्मत अच्छी थी जिन्हें ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई.

घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद से मौके पर लोगों की कल से ही भीड़ देखने को मिल रही थी. शुक्रवार को शव की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली. शनिवार को दोनों लड़कियों का शव अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया.

मृतक की पहचान  सहरसा जिला के मुरली बसंतपुर गांव निवासी अनिल कुमार की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में की गई है, जो मोहनपुर गांव के रघुनंदन राय की नतनी बताई गई है. वहीं दूसरी लड़की की खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के वार्ड नं 1 निवासी दिलीप राय की पत्री अंजला कमारी बताई गई है …

फिलहाल घटना के सामने आने के बाद खोदावंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Related posts

हथियार के बल पर लाखों की लूट,तफ्तीश में जुटी पुलिस

Bihar Now

Casino Pokies With Real Money

Bihar Now

रोहतास में बड़ा हादसा, 4 की मौत, 24 से ज्यादा लोग घायल… श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो