Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को करेंगी सम्मानित..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच गईं। यहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। यहां वह सड़क मार्ग से बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर जाएंगी और महाबोधि मंदिर का दर्शन करेंगी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

महाबोधि मंदिर में दर्शन करने के बाद दोपहर तक वे गया जिले के टिकारी अनुमंडल के पंचानपुर के समीप स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आ रही हैं। यहां पर अलग-अगल संकाय में टॉप किए स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगी।

इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. बोधगया से लेकर गया शहर के रास्ते से होते हुए पंचानपुर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार तक जो भी रूट है, वहां बैरिकेडिंग की गई है। जब तक उनका कारकेड मूवमेंट में रहेगा, तब तक उक्त रास्तों पर आवाजाही पूरी तरह बंद है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से आज पटना से गया के लिए रवाना हुई। राष्ट्रपति को पटना हवाई अड्डे पर विदाई दी गई। हवाई पट्टी पर राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ. एस० सिद्धार्थ, आयुक्त, पटना प्रमण्डल कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज राकेश कुमार राठी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने उन्हें विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की।

Related posts

अब ASL और Z+ सुरक्षा घेरे में रहेंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी… तेजस्वी को Z+ सहित कई नेताओं की बढ़ी सुरक्षा…

Bihar Now

लालू जी तगड़े हैं, बीजेपी के खिलाफ अभी भी अच्छे से लड़ सकते हैं .. लालू-राबड़ी-तेजस्वी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान…

Bihar Now

आखिरी चरण के लिए वोटिंग शुरू, 78 सीटों पर हो रही है वोटिंग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो