Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

6 दिनों से लापता युवक का अभी तक कोई ट्रेस नहीं, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव, गुमशुदा या अपहरण ?…

बेगूसराय में बलिया थाना के समीप आज आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया तथा  थाना परिसर को घेर कर प्रदर्शन किया..

दरअसल लोगों का आरोप है कि 6 दिन पूर्व बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर निवासी राजेश यादव किसी काम से अपने घर से बाहर निकले थे लेकिन वह पुनः वापस लौट कर घर नहीं गए । लगातार थाना को सूचना देने के बाद पहले तो पुलिस ने एफआइआर भी दर्ज नहीं किया लेकिन जब ग्रामीणों का दबाव बढ़ना शुरू हुआ तो 2 दिन के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। जबकि लोगों को एवं परिजनों को आशंका है कि राजेश यादव का अपहरण कर लिया गया है और किसी अनहोनी की आशंका से परिजन भयभीत हैं ।

ग्रामीणों का आरोप है कि आज 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है और राजेश यादव का कोई अता पता नहीं चल रहा है ,थक हार कर आज ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बलिया थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी ।

वहीं पुलिस के अनुसार पुलिस राजेश यादव की खोजबीन कर रही है ,अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह मामला अपहरण का है या गुमशुदगी का । पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही राजेश यादव को को बरामद कर लिया जाएगा ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

चिराग पासवान को बड़ा झटका, याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज… कहा – चिराग के याचिका में कोई आधार नहीं…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर से पुणे जा रही थी ट्रेन, अचानक आई जोरदार आवाज, पटरी से उतर गया इंजन, चिल्लाने लगे यात्री, बिहार में एक और रेल हादसा

Bihar Now

विपक्षी एकता को कांग्रेस तवज्जो नहीं दे रही, पटना में होने वाली बैठक से बिहार को क्या लाभ : विजय सिन्हा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो