Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

6 दिनों से लापता युवक का अभी तक कोई ट्रेस नहीं, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव, गुमशुदा या अपहरण ?…

बेगूसराय में बलिया थाना के समीप आज आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया तथा  थाना परिसर को घेर कर प्रदर्शन किया..

दरअसल लोगों का आरोप है कि 6 दिन पूर्व बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर निवासी राजेश यादव किसी काम से अपने घर से बाहर निकले थे लेकिन वह पुनः वापस लौट कर घर नहीं गए । लगातार थाना को सूचना देने के बाद पहले तो पुलिस ने एफआइआर भी दर्ज नहीं किया लेकिन जब ग्रामीणों का दबाव बढ़ना शुरू हुआ तो 2 दिन के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। जबकि लोगों को एवं परिजनों को आशंका है कि राजेश यादव का अपहरण कर लिया गया है और किसी अनहोनी की आशंका से परिजन भयभीत हैं ।

ग्रामीणों का आरोप है कि आज 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है और राजेश यादव का कोई अता पता नहीं चल रहा है ,थक हार कर आज ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बलिया थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी ।

वहीं पुलिस के अनुसार पुलिस राजेश यादव की खोजबीन कर रही है ,अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह मामला अपहरण का है या गुमशुदगी का । पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही राजेश यादव को को बरामद कर लिया जाएगा ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

नीतीश-तेजस्वी पर चिराग का हमला, कहा – जिनसे हॉस्पिटल और स्टेडियम नही संभाल रहा वे देश संभालने चले हैं…

Bihar Now

विधानसभा अध्यक्ष से मिले तेजस्वी यादव, नीतीश सरकार पर बोला हमला…

Bihar Now

सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे पर ललन सिंह का बयान, आंखों के इलाज के लिए दिल्ली जा रहे सीएम.. कैबिनेट विस्तार पीएम का विशेषाधिकार, मंत्रिमंडल विस्तार में किसी का हस्तक्षेप नहीं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो