Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

67 BPSC फाइनल परीक्षा में चाणक्या I.A.S एकेडमी के छात्रों ने लहराया परचम…

67वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट आ चुका है और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चाणक्या आईएएस एकेडमी के छात्रों ने बड़े पैमाने पर सफलता का परचम लहराया है, शुरुआती रुझान में अभी तक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सफल होने की सूचना मिल चुकी है। सफल हुए विद्यार्थियों की गिनती जारी है और अंतिम आकडा और भी उत्साहवर्धक होने की पूरी संभावना है।

चाणक्या आईएएस एकेडमी के रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने तमाम सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं, एवं कहा कि चाणक्या आईएएस एकेडमी ने बिहार के रिजल्ट को सुधारने का बीड़ा उठाया है और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए चाणक्या आईएएस एकेडमी भावी अधिकारियों के सपनों को साकार करने की दिशा में हमेशा तत्पर रही है।

ज्ञातव्य हो कि चाणक्या आईएएस एकेडमी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था है जो अपने विभिन्न सेंटरों के माध्यम से लगातार शिक्षण मार्गदर्शन कार्यक्रम चला रही है तथा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एकेडमी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या काफी उत्साहवर्धक है।

अब तक संस्थान से 5000 से अधिक छात्र छात्राएं UPSC में सफल हो चुके हैं एवं 1000 में अधिक छात्रों का चयन BPSC में हो चुका है। संस्थान की पटना में तीन शाखाएं Boring Canal Road, Bailey Road, Boring Road चैराहा एवं एक शाखा गया में स्थित है…

Related posts

Big Breaking : आपसी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग, 30 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत, 2 गिरफ्तार…

Bihar Now

हाजीपुर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी…

Bihar Now

NYCC कोरैय सुजानपुर की टीम ने सैदपुर टीम को दी मात, मुखिया शंभू झा समेत कई गणमान्य रहे मौजूद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो