Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

68वीं BPSC जारी, पटना की प्रियांगी मेहता बनीं टॉपर, पहले अटेम्प्ट में पाई सफलता… टॉप-10 में 6 महिला, 767 अभ्यर्थियों में 322 सफल…

बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सोमवार की शाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 322 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जिसमें पटना की प्रियांगी मेहता टॉपर बनी हैं। उन्होने अपने पहले प्रयास में ये सफलता पाई हैं। वहीं, टॉप 10 में 6 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

इस परीक्षा में सेकेंड टॉपर अनुभव, थर्ड टॉपर प्रेरणा सिंह, चौथे स्थान पर अंजली जोशी, पांचवें स्थान पर सौरभ रंजन, छठे स्थान पर आसिम खान, सातवें स्थान पर अंजली प्रभा, आठवें स्थान पर अनुकृति मिश्रा, नवम स्थान पर आकाश कुमार और दसवें स्थान पर मीमांशा रही हैं।

कुल 767 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था, जिसमें कुल 322 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल हुए हैं। BPSC के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों में अनारक्षित कोटि के तहत 400, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत 78, अनुसूचित जाति से 120, अनुसूचित जनजाति के 13, अत्यंत पिछड़ा कोटि से 122, पिछड़ा वर्ग से 120 और पिछड़ा वर्ग की महिला कोटि में 16 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

Related posts

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, हालत नाज़ुक…

Bihar Now

Mobile Pokies Casino Australia

Bihar Now

हथियारों के जखीरे के साथ एक हथियार तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो