Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हथियारों के जखीरे के साथ एक हथियार तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई…

मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक बड़े हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

गिरफ्तार तस्कर के पास से तीन पिस्टल और छह मैगजीन बरामद किये गए हैं ।पुलिस की पूछताछ के दौरान,गिरफ्तार तस्कर ने बिहार के कई जिलों तथा बिहार से बाहर भी हथियारों की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की है ।

मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि स्पेशल इंटेलिजेंस और ऑपरेशन यूनिट को हथियार तस्करों के मूवमेंट और आर्म्स डीलिंग की सूचना मिली थी । स्पेशल इंटेलिजेंस और ऑपरेशन यूनिट की टीम,पिछले दो दिनों से हथियार तस्करों के मूवमेंट और आर्म्स डीलिंग पर नजर रख रही थी

।सूचना के सत्यापन के बाद एएसपी सदर हरिशंकर कुमार द्वारा कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार,मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और एसआई की टीम के साथ छापामारी की गई ।छापामारी के दौरान ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मोहम्मद सोनू उर्फ हसनैन को गिरफ्तार किया गया

।इसके पास से 7.65 बोर के तीन पिस्टल,छह मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है ।गिरफ्तार हथियार तस्कर ने स्वीकार किया है कि वह हथियारों की आपूर्ति किया करता था और आर्म्स डीलिंग में मिडिलमैन का काम करता था ।

हथियार बनाने वाले से हथियार लेकर वह दूसरी जगहों पर हथियार बेचा करता था ।गिरफ्तार सोनू उर्फ मोहम्मद हसनैन,अपने मामा मिर्जापुर बरदह निवासी महफूज के साथ मिलकर हथियारों का धंधा करता था ।बेहद खास बसत यह है कि गिरफ्तार हथियार तस्कर सोनू उर्फ हसनैन आर्म्स डीलिंग में अपना नाम बदलकर हथियारों की डीलिंग करता था

।उसने बिहार से बाहर यूपी के कई जिलों के हथियार तस्करों के साथ भी संपर्क होने की बात स्वीकार की है ।बिहार से बाहर भी कई बार इसने हथियारों की आपूर्ति की थी ।गौरतलब है कि यह तस्कर पहले भी हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुका है ।निसन्देह,यह पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मानी जायेगी ।

संकेत सिंह, बिहार नाउ

Related posts

पटना में तेज बारिश बाद अचानक ध्वस्त हुआ पुल, ट्रक भी पलटा… ड्राइवर व खलासी घायल..

Bihar Now

बिहार : पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल… बेगूसराय के बखरी में जमीन खाली करवाने गई थी पुलिस…

Bihar Now

बिहार में हाई अलर्ट !… नेपाल में तबाही के मंजर को देख मुख्यमंत्री ने की आपात बैठक, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो