Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

9 माह से बकाए वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर गए ANM…

बेगूसराय में 9 माह के बकाए वेतन की मांग को लेकर बिहार राज्य जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एएनएम कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं।

आज हड़ताल के दूसरे दिन एएनएम ने सदर अस्पताल के निबंधन काउंटर को बंद करा दिया जिससे मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । दूर-दूर से आए मरीज बिना इलाज के ही वापस हो रहे हैं।

दरअसल अपने बकाए वेतन की मांग को लेकर एएनएम कार्य स्थगित कर अनिश्चितकाल हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान आज निबंधन काउंटर को ही बंद करा दिया जिससे मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है।हड़ताली एएनएम सदर अस्पताल गेट पर धरना दे रहे हैं और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।

मरीजों के परिजनों ने कहा कि वह लोग दूर-दूर से आए हैं लेकिन यहां हड़ताल की वजह से उनका इलाज नहीं हो रहा है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

“लोकतांत्रिक सर्वजन समाज पार्टी” विधानसभा चुनाव में तीस सीटों पर आजमाएगी भाग्य…

Bihar Now

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Now

दरभंगा के DMCH में घुसकर नर्सिंग छात्र की हत्या, बेटी के लव-मैरिज से गुस्साए पिता ने दामाद को मारी गोली… छात्रों और पुलिस के बीच झड़प,लाठीचार्ज …

Bihar Now