Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
टॉप न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग तेज, 95 प्रतिशत लोग हैं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के पक्ष में

देश में बेहिसाब बढ़ती जनसंख्या को लेकर प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा द्वारा संसद में आवाज उठाए जाने के बाद अब सोशल मीडिया के माध्यम से वोटिंग कराया जा रहा है। जिसमें 95 प्रतिशत लोग जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के पक्ष में हैं।
चार प्रतिशत लोग कानून नहीं बनाने के पक्ष में हैं। जबकि एक प्रतिशत लोग इस मसले पर कुछ सोच नहीं पा रहे हैं। प्रो सिन्हा द्वारा 13 जुलाई से ट्विटर के माध्यम से जनमत शुरू किया गया था। जिसमें मंगलवार तक 87 हजार 124 लोगों ने भाग लिया है। अत्यधिक संख्या में जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में लोगों के आने के बाद अब उन्होंने कानून कैसा हो पर सुझाव देने को कहा है।
पोल के साथ पांच हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट करके भी अपनी मंशा जाहिर किया है। प्रो सिन्हा ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बने या नहीं के सवाल को लेकर ट्विटर पर जो पोल हुआ, उसमें 87 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और 95 प्रतिशत भागीदारों ने कानून बनाने का समर्थन किया है। पूरे देश में जनमत तैयार किया जाएगा।
सभी लोग सहयोग करें तथा कानून कैसा हो इस पर सुझाव आमंत्रित है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या विस्फोटक स्थिति में पहुंच रही है। कुछ वर्षों बाद हम विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले देश बन जाएंगे, इसलिए कानून की अनिवार्यता है। इसे साम्प्रदायिक और दलीय चश्में से देखना अपने आपको धोखा देने जैसा होगा। बता दें कि बेगूसराय के निवासी और राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा से पहले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करते रहे हैं तथा बराबर ही लोगों को इसके लिए आगे आने की अपील करते है
ब्यूरो रिपोर्ट

Related posts

कांग्रेस MLC ने भी अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की…

Bihar Now

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर सहमा सीतामढ़ी, व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली… मौका-ए-वारदात के लिए रवाना हुए SP …

Bihar Now

Breaking : बिहार में चलती ट्रेन में डकैती, डकैती के दौरान एक यात्री को मारी गोली, CRPF की बहाली से कानपुर लौट रहा था युवक…

Bihar Now