Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

दलित महिला की हत्या में राजद के पूर्व विधायक को उम्रकैद

समस्तीपुर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रणव कुमार झा की अदालत ने सोमवार को दलित महिला की हत्या मामले में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम को उम्र कैद की सजा सुनाई।  अदालत ने पूर्व विधायक पर ₹25000 का जुर्माना भी लगाया है। घटना 2005 की है।

जानकारी के अनुसार 2 अगस्त 2005 को दलित महिला मंजू देवी को बंदूक के कुंदे से पीटा गया था घटना के 4 दिन बाद 6 अगस्त को मंजू देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मंजू देवी की गोतनी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी ।पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम को मामले में आरोपी बनाया गया था। तकरीबन 14 साल तक अदालत में सुनवाई होने के बाद राजद के पूर्व विधायक को हत्या मामले में दोषी माना गया। सोमवार को सजा सुनाई गई। राजद के पूर्व विधायक ने जिला न्यायालय के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देने की बात कही है।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे, तटबंध टूटने से आई तबाही के मंजर को देखा, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

मिथिला की बेटी ने कायम की मिसाल !…TBT अवार्ड से सम्मानित होंगी शिक्षिका विजयश्री…

Bihar Now

दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका, 11 की मौत, 24 घायल… दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, बिहार, यूपी में हाई अलर्ट, अस्पताल पहुंचे अमित शाह…

Bihar Now