Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुःख, कहा – राज्य सरकार कर रही सहयोग…

 

पटना: बक्सर के रघुनाथपुर में बुधवार (11 अक्टूबर) की रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा विभाग की ओर से लगातार हादसे के वक्त से ही मॉनिटरिंग की जा रही है. घटनास्थल पर पहुंचकर हर संभव घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने और सुविधा मुहैया कराने के लिए कार्य कियजा रहा है.

इस दौरान मुख्यमंत्री को अपना कार्यकाल याद आ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम रेल मंत्री थे तो उन्होंने रेल हादसों को रोकने के लिए कई तरह के कार्य किए थे. उससे घटनाएं कम हो गई थीं. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया. मीडिया से बातचीत में सीएम नीतीश ने रेल प्रशासन पर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन को अधिक ध्यान देने की जरूरत है.

बता दें कि रेल हादसे में मृत लोगों के परिजनों को बिहार सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 50-50 दिए जाएंगे.

Related posts

JDU में निशांत युग की आज से होगी शुरुआत, संजय झा दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता…

Bihar Now

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब साल में 2 बार दे सकेंगे परीक्षा… शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी…

Bihar Now

जन सहयोग से लड़ी जा रही कोरोना की जंग, सरकार के साथ निजी संस्थान भी फैला रहे जागरुकता…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो