Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बिजनेसमैन की सड़क हादसे में मौत

बेगूसराय में व्यवसाय जगत से जुड़े लोगों के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं लगातार घटनाएं हो रही हैं गुरुवार की रात बेगूसराय के चर्चित और युवा व्यवसाई संतोष कुमार गौतम की सड़क हादसे में एनएच 28 पर मौत हो गई ।

रात में मौत के बाद मृतक के पास मौजूद आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान होते ही मृतक के परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया ।

घटनाकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है जिसके बाद लाश को मध्य विद्यालय रतनपुर के परिसर में रखा गया जहां सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की ।

बताया जा रहा है कि संतोष गुरुवार की शाम घर में बछवारा जाने की बात कह कर अपनी बुलेट बाइक से निकले थे लेकिन रात में उनकी मौत की जानकारी मिली ।

मौतकी जानकारी मिलते ही मृतक के गांव रतनपुर से लेकर ससुराल सिमरिया तक में कोहराम मच गया है संतोष सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे तथा युवाओं के बीच उनकी अलग पहचान थी इधर लाश की हालत तथा घटनास्थल को देख अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा अंत अंतिम दर्शन को पहुंचे अधिकांश लोगों का कहना था कि सड़क हादसे का रूप दिया गया है घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह बलराम सिंह राम कल्याण सिंह पूर्व मेयर संजय कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने शोक जताते हुए परिजनों से मिल सांत्वना देने पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मृत आत्मा के शांति और परिजनों  के प्रति सांत्वना व्यक्त किया।

सुरेंद्र किशोरी ,बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

कोरोना को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल बंद करने का आदेश…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में बंद का असर दिखना शुरू, सड़कों पर हो रहा भयंकर बवाल… ‘खाकी’ वर्दी के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश, हो रही नारेबाजी…

Bihar Now

बिहार के नए DGP ने संभाली कमान… पटना पहुंचते ही किया पदभार ग्रहण…

Bihar Now