Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

नदी में डूबी लापता बच्ची का शब बरामद

बीते रविवार के दिन त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मटकुरिया गांव के समीप बघला नदी में एक बच्ची नदी में डूब गई थी। जिसकी खोज में जुटे एनडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और आज जाकर सफलता मिली है। एनडीआरएफ की टीम ने बच्ची की लाश को नदी से निकाला।

मालूम हो कि रविवार को बघला नदी के कशहा घाट पर नदी किनारे पटुआ छुड़ा रही माँ के लिए खाना लेकर पहुंची 11 वर्षीय बच्ची अबदा खातून नदी की तेज़ धारा में नहाने के दौरान डूब गयी थी। बच्ची के परिजन ने बताया कि बच्ची अपनी माँ के लिए खाना लेकर नदी किनारे गई थी कि वहाँ मौजूद तीन चार बच्चियों के साथ नदी में नहाने लगी उसी समय सभी बच्चे नदी की तेज़ धारा में बहने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तीन अन्य बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाला लेकिन इस दौरान 11 वर्षीय अबदा खातून को डूबने से नहीं बचा पाए। जिसके बाद नदी में डूबने की जानकारी त्रिवेणीगंज बीडीओ द्वारा एनडीआरएफ को दी गयी।

जिसके बाद एनडीआरएफ कि टीम नदी में लापता बच्ची कि खोज में जुट गयी । लगातार चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर आगे नदी में जमे जलकुंभी में फंसे 11 वर्षीय अबदा खातून के शव को एनडीआरएफ कि टीम ने बरामद किया है ।
जिसके बाद बच्ची के शव को त्रिवेणीगंज पुलिस को सौंप दिया गया है वहीं घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस लाश को कब्जे में लेकर अग्रतर कानूनी कार्यवाई प्रारंभ कर दिया है.वहीं बच्ची कि लाश मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है

प्रभाष चंद्रा, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

पटना के सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम…

Bihar Now

अदिती की सुरीली आवाज ने बिखेरा जादू

Bihar Now

दरभंगा में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप … जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो