Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

शिक्षक दिवस पर सम्मनित किये गये शिक्षाविद…

प्रभाष चंद्रा, सुपौल .
सदर बजार के सिसौनी रोड स्थित राधेश्याम पब्लिक स्कूल मे शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षाविदों को सम्मनित किया गया , इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मो हारून रशीद भी कार्यक्रम मे शामिल हुई , कार्यक्रमका उद्घाटन संयुक्त रूप से हारून रशीद व स्कूल के संस्थापक राधेश्याम यादव व शिक्षाविद एल एन गोप ने दीप प्रज्वलित कर किया’ कार्यक्रम मे राधेश्याम पब्लिक स्कूल के बच्चो ने खूबसूरत संस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया , इस अवसर पर जिले भर के ऐसे शिक्षक जिन्होने अपनें कार्यकाल मे उत्तम कार्य किये हैं उन्हें सम्मनित किया गया , कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद थे अपने संबोधन मे हारून रशीद ने कहा क़ि शिक्षक का दर्जा भगवान से भी उपर हैँ लिहाज सबों को गुरू का सम्मान करना चाहिए
सम्मानित होने वाले सेवा निवृत व सेवारत शिक्षकों में डा एल एन गोप- पुर्व प्राचार्य एवं काॅलेज निरक्षक, सत्यनारायण चैधरी , परमेश्वरी यादव, जगदीश प्रसाद यादव सहित अन्य शामिल थे जिन्हे साॅल और मेमन्टो देकर सम्मानित किया गया .
वहीं इस मौके पर प्रस्तुत सांस्कुतिक कार्यक्रम के शुरूआत में विद्यालय के कक्षा 5 के छात्र हर्षित राज ने अंग्रेजी में संक्षिप्त भाषण दिए पुनः कक्षा 5, 6, एवं 7 के छात्रा वर्षा चौधरी , आयुषि, स्वीटीने गुरूवन्दना नृत्य प्रस्तुत किए जो अत्यधिक आकर्षक रहा उसके बाद कक्षा नर्सरी, एल.के.जी. एवं युकेजी के छात्र प्रिंस, मयंक, मो फैजल ,सफरोज, अमरेन्द्र, शंकर ने बम बम बोले संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया , कक्षा 1 और 2 के छात्र छात्राओं ने फैन्सी ड्रेस प्रस्तुत किए । कक्षा 4 के छात्रों ने गलती से मिस्टेक पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 5 एवं 6 के छात्र अशुतोष, अरमान, आर्यन ने ग्रुप साॅंग गाया ।
कार्यक्रम के अंत में संतोष शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया , इस उपलक्ष्य में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे ।

Related posts

बिहार में वैगन -कार को बना डाला हेलिकॉप्टर… अब सिर्फ 11,000 रुपए के भाड़े पर दूल्हे हेलिकॉप्टर से जाकर करेंगे शादी …

Bihar Now

Popular Pokies Win Real Money Australia

Bihar Now

आस्था के नाम पर ये कैसा खतरनाक खेल ?…हाथों में सांप लेकर मनाया नाग पंचमी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो