Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बस के ठोकर से साइकिल सवार की मौत

जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग S.H-333 सड़क दुर्घटनाओं का पर्याय बन चुका है जहाँ आये दिन सड़क दुर्घटना होती ही रहती है। जहां आज भी इस मार्ग पर नारडीह के समीप एक बस ने सायकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।

जानकारी के अनुसार गरसंडा निवासी इंद्रदेव साव रोज अपने ससुराल नारडीह अपने साले के साथ काम करने जाया करता था जो सीमेंट मिलाने वाले मिक्सचर मशीन चलाता था,रोज की तरह आज भी वह करीब 7 बजे सुबह नारडीह गाँव आया था जहाँ आज काम बंद होने के क्रम में वापस लौटने के क्रम में उसे बच्चों को परिभ्रमण पर ले जा रही तारा बस ने इंद्रदेव साव(उम्र 40साल) को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें उसका पैर बुरी तरह से कट गया और सर पर गंभीर चोटें आई आनन फानन में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुँच गए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर परिवार के एक सदस्य की नौकरी और मुआवज़े की मांग करने लगे। मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस थानाध्यक्ष राजेश शरण ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्सा इतना तीव्र था कि पुलिस को आत्मरक्षा के लिए हथियार लहराना पड़ गया। घंटों तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा जिससे यातयात बाधित रही।

इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे हैं जिसमें 3 लड़की और एक लड़का है। पूरे गरसंडा गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी।

रवि मिश्रा, जमुई

Related posts

“नीतीश” के मंत्री का विवादित बयान ! .. महिलाओं पर‌ की अभद्र टिप्पणी, महिलाओं के जरिए बाबा बागेश्वर धाम पर‌ सियासत ? ….

Bihar Now

प्रिंसिपल साहब का बार बालाओं के साथ अश्लील डांस, वीडियो वायरल, शादी समारोह में शामिल हुए थे प्रिंसिपल साहब !…

Bihar Now

BPSC रिजल्ट में “Perfection IAS” का जलवा कायम… BPSC में 131 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, टॉप 100 में 22 अभ्यर्थी शामिल…

Bihar Now