Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार नाउ की खबर पर नगर आयुक्त ने लिया संज्ञान, लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर गांव के एंट्री को भी ठीक करवाने का दिया आश्वासन…

चंद घंटों में शहर के मुख्य चौक चौराहों को कराया जलजमाव मुक्त…

नगर आयुक्त आकाश मीणा ने खुद घंटों शहर का किया मुआयना …

File pic
File pic

दरभंगा : चंद घंटों की बारिश ने शहर का हाल बेहाल कर रखा है. हर चौक चौराहों गली मोहल्ले जलजमाव है. लोगों का घर से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है. लेकिन जलजमाव की खबर मिलते ही नगर आयुक्त आकाश मीणा ने तुरंत पूरे शहर के मुख्य चौराहों को जलजमाव मुक्त करवाया…नगर आयुक्त ने बोरिंग से जल निकासी करवा कर जलजमाव को ठीक करवाया.इसके बाद उन्होंने खुद पूरे शहर का मुआयना किया..

नगर आयुक्त आकाश मीणा ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि वह छोटे-छोटे समस्याओं को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं ..उन्होंने कहा कि जलजमाव की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद बोरिंग लगाकर कई मुख्य चौराहों को ठीक करवाया है .

नगर आयुक्त ने लहेरियासराय के बलभद्रपुर गांव की एंट्री भी 24 घंटों के अंदर ठीक करवाने का आश्वासन दिया है .साथ ही उन्होंने बिहार नाउ के दरभंगा रिपोर्टर को भी समस्याओं से अवगत करवाने को लेकर कहा..

बता दें कि मौजूदा वक्त में दरभंगा में सफाई – सुथरा को लेकर नगर निगम बहुत ही लापरवाह दिखती है. शहर के कई इलाकों में गंदगी का अंबार, जलजमाव सा हो गया है.लेकिन नगर आयुक्त आकाश मीणा की मुस्तैदी ने तमाम सवालों पर तत्कालीन विराम लगा दिया है….

राजू सिंह,बिहार नाउ, दरभंगा

 

 

 

 

Related posts

Big Breaking : बिहार में सियासी घमासान, कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा !… इस्तीफे पर बोले जगदानंद सिंह – आज बलिदान का दिन है…

Bihar Now

पुलिस गाड़ी के ड्राइवर पर बेखौफ अपराधियों ने चलाई गोली

Bihar Now

Safe Pokies Online

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो