Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने “SBI” ब्रांच को लुटा, मौके पर दल बल के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी


मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अपराधियों का कहर बरपा है।दिनदहाड़े बैंक से तकरीबन ₹7 लाख रूपये की लूट की गई है।
मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने लगभग 7 लाख रूपये लूट ली है।

मामला दोपहर का है जब बैंक का कार्य चल रहा था। कस्टमर लाइन में खड़े थे तभी 6 -7 की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैंक के अंदर घुसे और मैनेजर के केबिन में जाकर मैनेजर को अपने साथ ले जाकर वह पूरे बैंक में लूटपाट किया। लूटपाट करने के बाद बैंक से निकल कर फरार हो गये।

 

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इस बैंक में कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को चली मौका ए वारदात पर स्थानीय थाना सहित नगर डीएसपी दल बल के साथ पहुंच गए और छानबीन करने लगे। दिनदहाड़े अपराधियों की यह करतूत कहीं न कहीं पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल रही है ।

Related posts

पंचतत्व में विलीन हुए सियासत के “संत” रघुवंश बाबू, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई…

Bihar Now

बिहार में हाई अलर्ट: नेपाल के रास्ते घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी….

Bihar Now

सहरसा का कथित अपहरण कांड निकला फर्जी, प्रेम प्रसंग का था मामला… घटना के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर FIR दर्ज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो