Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

किशनगंज में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज, मदन मोहन झा समेत कई दिग्गज नेता उतरे मैदान मेंं, जीत का दावा…

किशनगंज। किशनगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां विपरीत परिस्थिति में भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती रही है। इस बार भी यहां के लोग अपने मताधिकार का उपयोग कांग्रेस के पक्ष में करेंगे। उपचुनाव में अपनी जीत को लेकर कांग्रेस को पूरी तरह आश्वस्त है।

किशनगंज विधानसभा कांग्रेस की परंपरागत सीट है। इस बार भी उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं। इस क्षेत्र में बीजेपी का कोई जनाधार नही है। इस बार के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पति से एक बड़ा समूह खुश नहीं है। इस वजह से इस उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जमानत जब्त होने की प्रबल संभावना है।

चुनाव प्रचार में किशनगंज पहुंचे अखिलेश सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन लोगों को भ्रमजाल में फंसा कर वोट लेने का काम कर रही है। एनआरसी धर्म विशेष को लोगों को परेशान करने के लिए बीजेपी द्वारा लाया गया है।

सीमांचल में जो भी लोग निवास कर रहे हैं। वे सभी भारतीय हैं। इन्हें एनआरसी के माध्यम से परेशान करना एक चुनाव फंडा से कुछ कम नहीं है। अपने दिन दिवसीय चुनावी दौरे पर आया हूं। इस क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास करूंगा। कांग्रेस के बागी उम्मीदवार का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में हाई कमान कोर कमेटी में जो फैसला लिया जाता है। वह फैसला सभी को मानना पड़ता है। इस विधनसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं…

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 पिस्टल, कारतूस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार…

Bihar Now

शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब पीने का आरोप, स्थानीय लोगों ने वीडियो बना कर किया वायरल…पुलिस का आरोप- शराब माफियाओं ने गलत आरोप लगाकर बनाया वीडियो, मामला दर्ज…

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने सदन में रोजगार के आंकड़े को लेकर नीतीश सरकार को घेरा, मंत्री ने कहा – गलत डाटा देने वाले ऑफिसर पर होगी कार्रवाई

Bihar Now