Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

J.D वीमेंस काँलेज की छात्राओं ने किया बेली रोड जाम

खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना जेडी विमेंस की छात्राएं सड़क पर उतर कर सड़क को जाम कर दिया है गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है घटना की सूचना पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची हैबता दें कि जेडी विमेंस कॉलेज की छात्राएं कैंपस में छात्रों के लिए नया पीजी डिपार्टमेंट खोले जाने के खिलाफ हैं. वे कॉलेज कैंपस में लड़कों की एंट्री का विरोध कर रही हैं. उनका कहना है कि जब छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई की व्यवस्था को अलग कर कन्या विद्यालय और महिला महाविद्यालय की अलग-अलग व्यवस्था की गई है तो फिर यहां नया विभाग बनाने की जरूरत क्यों है.

छात्राओं की इस मांग के समर्थन में कई छात्र संगठन और शिक्षक संगठन भी उतरे हैं. उनका कहना है कि कॉलेज में महिलाओं की शिक्षा के लिए पीजी विभाग का विस्तार किया जाये न कि लड़कों के प्रवेश की इजाजत दी जाये.

Related posts

पिस्टल, देशी कट्टा और एक दर्जन कारतूस के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Bihar Now

बेगूसराय से राहत की खबर, 5 कोरोना मरीज हुए ठीक, अस्पताल कर्मियों ने ताली बजाकर की विदाई…

Bihar Now

पटना में पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज, मानदेय मांगने सड़क पर उतरे सचिवों की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो