Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

J.D वीमेंस काँलेज की छात्राओं ने किया बेली रोड जाम

खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना जेडी विमेंस की छात्राएं सड़क पर उतर कर सड़क को जाम कर दिया है गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है घटना की सूचना पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची हैबता दें कि जेडी विमेंस कॉलेज की छात्राएं कैंपस में छात्रों के लिए नया पीजी डिपार्टमेंट खोले जाने के खिलाफ हैं. वे कॉलेज कैंपस में लड़कों की एंट्री का विरोध कर रही हैं. उनका कहना है कि जब छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई की व्यवस्था को अलग कर कन्या विद्यालय और महिला महाविद्यालय की अलग-अलग व्यवस्था की गई है तो फिर यहां नया विभाग बनाने की जरूरत क्यों है.

छात्राओं की इस मांग के समर्थन में कई छात्र संगठन और शिक्षक संगठन भी उतरे हैं. उनका कहना है कि कॉलेज में महिलाओं की शिक्षा के लिए पीजी विभाग का विस्तार किया जाये न कि लड़कों के प्रवेश की इजाजत दी जाये.

Related posts

Bihar Now

कोरोना मरीजों को समय पर इलाज नहीं मुहैया होने पर हाईकोर्ट सख्त, मौलिक अधिकार नहीं मिलना माना जाएगा अपराध… मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए कोर्ट ने तीन कमेटियां गठित की…

Bihar Now

पुलिस मुस्तैदी के दावों की खुली पोल, बेगूसराय में शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो