Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस मुस्तैदी के दावों की खुली पोल, बेगूसराय में शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरार…

बरामद शराब
बरामद शराब

बेगूसराय में गुरुवार की रात पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर सिंघौल थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के डुमरी चौक के समीप कंटेनर में लदी 398 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। लेकिन रात के अंधेरे का लाभ उठाकर शराब के धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहे।पकड़े गए शराब की कीमत 25 लाख से अधिक आंकी जा रही है।

इस संबंध में सिंघौल थाना के एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरी चौक के समीप भारी मात्रा में दूसरे प्रदेश से विदेशी शराब लाई गई है, जिसे स्थानीय धंधेबाजों के हाथ बेचने की तैयारी है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और उसे यह सफलता हाथ लगी।

फिलहाल पुलिस जब्त किये गये कंटेनर के कागजात के अनुसार धंधेबाजों की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही धंधेबाजों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेगूसराय संवाददाता,बिहार नाउ

Related posts

Money Pokies Sign Up Bonus

Bihar Now

सामाजिक अंकेक्षण संसाधन सेविका की चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, 40 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण….

Bihar Now

मानव श्रृंखला में शामिल एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो