Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है। बताया जाता है फुलवरिया गांव के अमित कुमार अपने घर के बाहर परिजनों के साथ बैठा था तभी 5 – 6 की संख्या में आये बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने फुलवरिया- तेघड़ा रोड को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों के बयान के आधार पर अनिल सिंह और उसके पुत्र कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के भाई रवीश कुमार ने बताया कि मृतक अमित कुमार पटना में रहकर प्राइवेट जॉब करता था और 3 दिन पूर्व ही अपने घर फुलवरिया आया हुआ था। उन्होंने कहा कि उनलोगों का अपने गोतिया अनिल सिंह के साथ जमीन का विवाद चलता था और मामला कोर्ट में लंबित है। इस विवाद को लेकर ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

बेगूसराय संवाददाता की रिपोर्ट

Related posts

राजनीति में नये आए हैं ‘PK’ , जेडीयू के बराबर सीट लेगी बीजेपी ‘…

Bihar Now

आपसे एक निर्माणाधीन पुल नहीं संभल रहा मुख्यमंत्री जी और चले हैं विपक्षी एकता का पुल बनाने – विजय कुमार सिन्हा…

Bihar Now

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी खेल,तीन महिला समेत 5 लोग जख्मी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो