Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सांप्रदायिक तत्वों को संरक्षण दे रही है कांग्रेस और वामपंथी पार्टी – राकेश सिन्हा…

बेगूसराय में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने दिल्ली में हिंसा की घटना पर कहा कि राहुल गांधी उनकी पार्टी और देश के वामपंथी सांप्रदायिक तत्वों को संरक्षण और प्रोत्साहन दे रही है। उनके संविधान विरोधी काम को संविधान की रक्षा बता रही है

। देश में जब एक मेहमान आया हो प्रतिष्ठा दांव पर हो उस वक्त दिल्ली में जो घटना घटी उस घटना ने देश में सिविल वार की स्थिति पैदा कर दी। इसका एक ही निदान है शाहीन बाग में बैठे लोगों को चुनचुन का उठाया जाए‌।

किसी के बाप की बपौती नहीं है वह सार्वजनिक स्थान है शाहीन बाग दुराग्रह से चल रहा है। वहीं तेजस्वी के बेरोजगारी यात्रा पर साधा निशाना कहा जंगल राज की स्थापना करने वाले लोग को विकास और कानुन की बात करने का अधिकार नहीं है।

तेजस्वी के पास विकास का तेज नहीं है वह सिर्फ जातिवाद की राजनीति करते हैं। राज्यसभा सांसद राकेश सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे थे जहां अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद आज परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए राकेश सिन्हा ने विपक्ष पर निशाना साधा और दिल्ली हिंसा पर अपनी बात कही।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

“आदरणीय अभिभावक” नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं – तेजस्वी यादव…

Bihar Now

भागलपुर बम ब्लास्ट मामले को लेकर DGP का बड़ा बयान, थानाध्यक्ष को तत्काल किया गया निलंबित, जांच जारी…

Bihar Now

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला.. कहा – भगवान भरोसे चल रहा है बिहार…

Bihar Now