Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर आरजेडी परिवार में शोक की लहर, सात दिनों तक झुका रहेगा पार्टी का झंडा..

तीन दिनों तक पार्टी कार्यालय  रहेंगे बंद,शोक सभा के अलावा कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं …

पटना 13 सितम्बर 2020 , राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के असामयिक निधन की खबर सुनते हीं राजद में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी द्वारा आयोजित आज के सभी कार्यक्रमों को तत्काल स्थगित कर पार्टी का झंडा झुका दिया गया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने पार्टी द्वारा सात दिनों तक शोक मनाने की घोषणा की है। पार्टी का झंडा सात दिनों तक झुका रहेगा। उनके द्वारा पार्टी के सभी कार्यालयों को तीन दिनों तक बंद रखने और शोक सभा के अलावा सभी कार्यक्रमों को स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है।
श्री जगदानन्द ने रघुवंश बाबु के निधन को न केवल राजद परिवार के लिए बल्कि अपना व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंनेकहा कि विश्वास हीं नहीं होता कि इस प्रकार वे हमलोगों को छोड़कर चले जायेंगे। उनके द्वारा दिया गया एक-एक सुझाव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होते थे । भारतीय राजनीति में उनकी कमी की भरपाई संभव नहीं है।
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए न केवल राजद परिवार के लिए बल्कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
राजद प्रवक्ता ने उनके निधन को अपना व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा है कि उनसे मेरा पारिवारिक संबंध था । मेरे परिवार का एक एक सदस्यों से वे व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए थे।

त्तरंंंंंंं

Related posts

गोपालगंज शंभू मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी उमेश शाही गिरफ्तार, बीजेपी नेता कृष्णा शाही का भाई है उमेश..

Bihar Now

Pokies In Australia Casino

Bihar Now

Breaking : बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी की कोरोना से मौत… राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो