Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार पर कीर्ति झा आजाद का जोरदार हमला…

अपराधों पर नियंत्रण करने मेंं बिहार सरकार विफल – कीर्ति

File pic
File pic

बिहार में बढ़ते अपराध पर कीर्ति झा आजाद ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है.उन्होंने बिहार नाउ को फोन करते हुए बताया की बिहार में अपराध चरम पर है, लेकिन गठजोड़ की सरकार सिर्फ सत्ता के गांठ सुलझाने में लगी रहती है.

कीर्ति झा आजाद ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण करने में बिहार सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है.जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है और सूबे की सरकार सिर्फ़ और सिर्फ सत्ता बचाने के लिए  तरह तरह हथकंडे अपना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अब ये नहीं चलने वाला है क्योंकि जनता जाग चुकी है.जिसका परिणाम बिहार विधानसभा उपचुनाव में दिख गया, जिसमें जनता डबल इंजन के सरकार को आइना दिखाने का काम की है.उन्होंने बिहार नाउ की खबर देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है.

साथ ही उन्होंने कहा की देश की राजधानी दिल्ली मेंं  भी अपराधों का कुछ ऐसा ही हाल है.दिल्ली सरकार भी सिर्फ हवा-हवाई बातें करती है,लेकिन जमीनी हकीकत सच्चाई से कोसों दूर नजर आती है.

बता दें की कीर्ति झा आजाद को हाल मेंं ही दिल्ली कांग्रेस कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष का कमान मिला है,जिसके बाद वो लगातार तमाम मुद्दों पर दिल्ली सरकार को आइना दिखा रहे है.कीर्ति झा दरभंगा के पूर्व सांसद रह चुके हैं..

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

Related posts

शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महामंथन खत्म, जल्द लेंगे बड़ा फैसला … महागठबंधन के नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री ने दिए संकेत…

Bihar Now

बिहार में नहीं थम रहा पोस्टर वॉर, पोस्टर के जरिए RJD का नीतीश कुमार पर तंज !…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आखिर हो क्या गया है ?… जवाब देने की जगह मीडिया को क्यों प्रणाम करने लगे नीतीश कुमार !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो