Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार मेंं बेलगाम अपराधी, एक आरजेडी नेता के भाई की गोली मारकर हत्या…

Imaginary pic
Imaginary pic

जहानाबाद में एक राजद नेता के भाई को गोली मार कर हत्या करदी है। दीवाली की रात जहां परिवार के लोग खुशियाँ मना रहे थे वहीँ अपराधियों ने एक राजद नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह घटना जिले के टेहटा ओपी क्षेत्र के देकुली गांव के समीप स्थित डीजल दुकान में दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जिले के राजद नेता मनोज यादव के चचेरे भाई अवधेश यादव उर्फ अवध यादव थे।

बताया जा रहा है कि अवध यादव की देकुली गांव के समीप ही एनएच 83 पर डीजल की दुकान है। बीती रात दीवाली के दिन लक्ष्मी पूजा करने के बाद वे दुकान में ही सोए थे। सोए अवस्था में ही अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अवध यादव के सिर में गोली मारी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और सदर विधायक सुदय यादव मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। वही पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी …

Related posts

विपक्षी दलों के जुटान से बढ़ी भाजपा की बौखलाहट, बीजेपी पर‌ RJD का तंज …

Bihar Now

सामाजिक अंकेक्षण संसाधन सेविका की चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, 40 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण….

Bihar Now

आमने-सामने राजभवन और के के पाठक !… VC को पत्र जारी, कुलाधिपति सर्वोपरि, केके पाठक का आदेश मानने की जरूरत नहीं..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो