Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सरेआम पुलिस के सामने हथियार लहराते रहे बदमाश, मूकदर्शक बनी रही पुलिस…

बेतियाः बिहार में पुलिस का खौफ नहीं रहा तभी तो पुलिस की मौजूदगी में हीं बदमाश हथियार लहराते हैं और फायरिंग करते हैं।ताजा मामला बेतिया की है। शुक्रवार को चनपटिया के कुमारबाग रेलवे रैक प्वाईंट पर कब्जे को लेकर दो दबंगों के बीच हिंसक झड़प हो गई.दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे व हथियार के साथ हमला कर दिया।हमले में 3 लोग घायल हो गए हैं।

इस दौरान पुलिस के सामने ही हथियार लहराए गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात कोकाबू पाया। हालांकि अभी भी तनाव बना हुआ है।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है.।

बता दें किरेलवे रैक प्वाईंट पर माल उतरवाने को लेकर बेतिया में दोहरा हत्याकांड हो चुका है और हमेशा वर्चस्व को लेकर झड़प होती रहती है।वर्चस्वकी लड़ाई को देखते हुएरैक प्वाईंट को कुमारबाग रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया गया । पिछले महीने कुमारबाग रैक प्लाईंट पर स्थिति को कंट्रोल करने के लिए ओपी की भी स्थापना की गई। बावजूद इसके दबंग अभिषेक राय व स्थानीय दबंग प्रमोद सिंह के समर्थक कब्जा करने के लिएआपस में भिड़ गए।स्थानीय लोग बताते हैं कि दोनों गुट के बीच फायरिंग भी हुई है।लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ सदर ने स्थानीय दबंग प्रमोद सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।वहीं जिस गाड़ी से हथियार को लाया गया था उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Related posts

भाजपा के लिए काम कर रहे JDU के आधे से अधिक नेता’ अमित शाह के दौरे से पहले BJP का बड़ा दावा…

Bihar Now

नीतीश कुमार की चुनावी जनसभा में हंगामा, बेरोजगारों को रोजगार दो के लगे नारे…

Bihar Now

लैंड फॉर जॉब केस में लालू से ED की पूछताछ, बेटी मीसा के साथ ED दफ्तर पहुंचे लालू, ऑफिस के बाहर समर्थकों की नारेबाजी…

Bihar Now