Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

EXCLUSIVE: शांति पूर्वक रोड मार्च को बलपूर्वक दबाने की कोशिश ने सरकार की नीति और नियत साफ कर दी है: मदन मोहन झा

पटना में हुए कांग्रेस पार्टी का जन वेदना रैली में हुए पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज और अश्रु गैस का उपयोग किया गया जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार 1520 आदमी के घायल होने की भी सूचना है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश साफ नजर आ रहा है। वहीं इस घटना के बाद नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है।

इस घटना के बारे में बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हमारी जन वेदना रैली शांतिपूर्वक ढंग से हो रही थी हमारी रैली में लोगों का हुजूम देखकर सरकार डर गई और लोगों के ऊपर लाठीचार्ज प्रशासन के द्वारा लाठी चार्ज करवाया।

उन्होंने कहा कि सरकार शांतिपूर्वक रोड मार्च को बलपूर्वक दबाने की कोशिश कोशिश की इससे सरकार की नीयत और नियत साफ झलकती है।

वहीं पटना के एसएसपी ने कहा कि कांग्रेसी नेता अपने कार्यकर्ता के साथ बिना परमिशन के रोड  मार्च किया। उनके ऊपर विधि संगत कार्रवाई की गई।

Related posts

“बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सीख लेनी चाहिए यूपी के सीएम को … पीएम से कांग्रेस की अपील, योगी आदित्यनाथ के मामले में हस्तक्षेप करें पीएम”…

Bihar Now

दरभंगा मेंं एक्सपो 2020 का उद्घाटन, 24 दिसंबर से 7 जनवरी तक चलेगा ये व्यापार मेला…

Bihar Now

दरभंगा में डीलर की मनमानी से परेशान लाभुक… “मजबूरों” के मुनाफाखोर पर लगाम कब ?

Bihar Now