Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बेलगाम अपराधी, दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया गया अंजाम, नदारद रही पुलिस!

प्रदीप झा, बेगूसराय

बेगूसराय: बिहार के औद्योगिक नगरी बेगूसराय शहर के बीचो बीच सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर बेखौफ अपराधियों ने लोगों से आठ लाख एकतालीस हजार रुपए लूटने की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार पहली घटना रतनपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटी जिसमें एक शिक्षिका अर्चना कुमारी जो अपने बैंक खाते से रुपए निकाल कर जमीन रजिस्ट्री के लिए घर को जा रही थी जिस दौरान बाजार में ही एक बुक स्टॉल पर पुत्र के लिए बुक खरीदने को ले पहुंची थी जिस दौरान एक वाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने हाथ से रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया ।

जिसमें बताया गया कि बैग में चार लाख पछ्तर हजार रुपए रखी थी, वहीं दूसरी घटना डीएम ऑफिस के समीप हड़ताली चौक पर घटी जहां नावकोठी प्रखंड प्रमुख एवं पंचायत सचिव नंदकुमार जो संयुक्त रूप से पंजाब नेशनल बैंक से योजना मद की राशि ₹366000 निकालकर बैग में रख अपने बोलेरो गाड़ी को हड़ताली चौक के समीप खड़ी कर जिला योजना पदाधिकारी से मिलने कार्यालय गए थे।

जिस दौरान बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात अपराधियों ने बैग में रखे रुपए लेकर फरार हो गया। जब जिला योजना पदाधिकारी कार्यालय से वापस लौटने के दौरान प्रखंड प्रमुख पति व पंचायत सचिव नंदकुमार जब गाड़ी का शीशा टूटा हुआ पाया तो गाड़ी में झांकने के बाद बैग में रखे रुपए सहित वैग गायब पाए जिसको ले नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया।

सूचना मिलते ही दोनों ही घटनास्थल पर नगर थाना पुलिस एवं रतनपुर ओपी पुलिस पहुंचकर दोनों ही लूट की घटना के मामले में छानबीन प्रारंभ कर दिया । बताते चलें कि बेगूसराय शहर में आए दिन लूट की घटना अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है जिस पर नकेल कसने में पुलिस प्रशासन कहीं कारगर तो कहीं नकारा भी साबित हो रही है। जिस पर नकेल कसने की जरूरत है।

Related posts

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत…

Bihar Now

बढ़ते अपराध को लेकर SP पर जमकर गरजे गिरिराज !…

Bihar Now

ऐसा हुआ तो शराबबंदी को रफा-दफा कर देंगे मांझी, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ये बात

Bihar Now