Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 स्कूली छात्रा घायल, पुलिस ने किया वाहन को जप्त

प्रदीप झा/ बेगूसराय

बेगूसराय: गढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगूसराय गढ़पुरा मुख्य पथ पर रक्सी चौक के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में 3 स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिससे घायल अवस्था में बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया ।

जानकारी के अनुसार सभी घायल की पहचान गढपुरा थाना क्षेत्र के कनौसी गांव निवासी चरित्तर पासवान की पुत्री किरण कुमारी, दसई पासवान की पुत्री हलचल कुमारी तथा बमबम दास की पुत्री पिंकी कुमारी सभी प्रोजेक्ट राम नारायण सिंह बालिका प्लस टू विद्यालय के नवम वर्ग की छात्रा थी जो विद्यालय को जा रही थी।

विद्यालय से जाने के क्रम में पीछे से ही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ही किसी पंचायत में मुख्यमंत्री नल जल योजना अंतर्गत बोरिंग के लिए जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली पर लगी मशीन वाले यंत्र युक्त ट्रैक्टर चालक बड़ी तेजी गति से चलाते हुए और अनियंत्रित हो विद्यालय जा रही छात्राओं को झुंड में धक्का मार दिया।

जिस दौरान साइकिल सवार उक्त तीनों छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं अन्य छात्रा भी आंशिक रूप से घायल हुए जो सुरक्षित बताई गई है।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोग इकट्ठा होकर उक्त तीनों घायल लड़की को बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय भेजा वहीं घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर गढपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

 

Related posts

Breaking : भागलपुर में पुलिस थाने के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को लखीसराय उप-केंद्र के विस्तार का करेंगे शिलान्यास, मंत्री बिजेंद्र यादव भी रहेंगे मौजूद …

Bihar Now

Breaking PMCH के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी..

Bihar Now