Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

गोलियों की गूंज से सहमा सहरसा, अपराधियों ने की एक महिला को गोली मारकर हत्या

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां अपराधियों ने फिर एक बार अपना तांडव दिखाया है। अपराधियों ने जिले के कहरा ब्लॉक के पास एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद से इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल है।

हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है। लेकिन पुलिस महकमे का दावा है जल्द से जल्द इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही वजह का भी जल्द से जल्द पता चल जाएगा

 

मृतक रोज लता देवी अपने पति अबधेश कुमार के साथ अपने गॉव हरियो से सहरसा आ रही थी। सदर थाने के कहरा ब्लॉक के समीप घात लगाए अपराधियों ने गोली फायर कर हमला कर दिया। अबधेश अपने घायल पत्नी को सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अबधेश ने कहा कि अपराधी मुझे मारने के लिये गोली चलाया था लेकिन मुझे नही लग कर गोली मेरी पत्नी को लग गया।

 

बीएन सिंह पप्पन, सहरसा

Related posts

Best Real Money Online Casinos In New Zealand

Bihar Now

बिहार : पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल… बेगूसराय के बखरी में जमीन खाली करवाने गई थी पुलिस…

Bihar Now

IT कंपनी सुपरसेवा मुजफ्फरपुर में बनाएगी सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने इकाई का किया शिलान्यास …

Bihar Now