Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबईराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

एक निर्भया… दूसरी प्रियंका… देश मांग रहा है इंसाफ !

हैदराबाद की महिला डॉक्टर को जलाकर मार डाला गया। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हैदराबाद जैसे शहर में यह घटना देश में महिला सुरक्षा के लिए बने तमाम नियमों का जलकर राख हो जाना साबित करती है। जिस हाल में उनका शव मिला है उसमें भी तो राख से ज्यादा कुछ बाकी नहीं था। इन्होंने जानवरों के इलाज की पढ़ाई की थी लेकिन बेचारे इंसानी जानवरों का इलाज नहीं ढूंढ पायी ।

प्रियंका रेडी मामले में अब पूरे देश का गुस्सा उबल पड़ा है कई जगह लोग सड़कों पर आकर प्रियंका रेडी के हत्या मामले में इंसाफ की मांग कर रहे हैं। देश के कई कोने में हर तबके के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। इसी सिलसिले में आज बिहार के दरभंगा में भी कैंडल मार्च निकाला गया।

दरभंगा के आयकर चौक से दरभंगा टावर चौक तक निकाले गए कैंडल मार्च में सैकड़ों युवक युवतियां शामिल हुए इस मार्च में शामिल तमाम तमाम लोगों ने हत्यारों के विरोध विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए फास्ट ट्रैक अदालत में मामले को चलाकर फांसी देने की मांग की ।

कैंडल मार्च को लीड कर रही प्रियंका झा ने कहा यह प्रियंका रेड्डी की हत्या का मामला नहीं है, यह देश की अस्मिता का सवाल है।  उन्होंने कहा कि प्रियंका रेड्डी को जलाकर नहीं मारा गया है बल्कि देश की अस्मिता को राख में तब्दील कर दिया गया है। सरकार इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प भी सिर्फ धारा शाही होते हुए नजर आ रहा है।

बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के लिए सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए । इस मौके पर आफिया प्रवीण, मीनाक्षी झा, प्रीति राय, शिवानी सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

राजू सिंह,दरभंगा

Related posts

Breaking : सहरसा में मौत से आक्रोशित लोगों ने हवाई फायरिंग कर जताया विरोध, पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ा..

Bihar Now

बिहार नाउ की खबर का असर, दरभंगा समेत तमाम जिलों के जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, सड़कों पर उतरा प्रशासन ….

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दरभंगा गोलीकांड का उद्भेदन, हथियार सहित 7 आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now