Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के लोगों को अब सस्ते दर पर प्याज मुहैया करवाएंगे पप्पू यादव

पटना के लोगों को अब पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव भी सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराएंगे।बिस्कोमान के बाद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी पटना में वैसे लोगों को प्याज सस्ते दर पर मुहैया कराएगी जिनके घरों में शादी-ब्याह है ।

पप्पू यादव ने घोषणा की है कि वो 2 दिसम्बर से पटना में शादी-ब्याह वाले घरों में वो 35 रुपया प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराएंगे। पप्पू यादव की ये घोषणा ऐसे वक्त आई है जब बिस्कोमान ने प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने का हवाला देकर सस्ते दर से प्याज न बेचने का निर्णय लिया है।

मालूम हो कि बिहार में प्याज की कीमत खुदरा बाजार में 80 से 90 रुपए है। प्याज की बढ़ती कीमत के बीच बिस्कोमान ने पटना समेत कई जिलों में लोगों को 35 रुपए प्रति किलो दर से प्याज उपलब्ध कराया था लेकिन इस दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related posts

BPSC परीक्षा में हुए हंगामे का सच आया सामने, CCTV फुटेज से खुला राज… जिला प्रशासन ने जारी किया वीडियो…

Bihar Now

Breaking: भागलपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

फाइव स्टार होटल ‘चप्पलकांड’ पर चिराग पासवान के तल्ख तेवर, बोले- आरोप संगीन हैं, पार्टी ने भी जवाब मांगा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो