Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

समस्तीपुर के पूर्व जेडीयू सांसद के भाई की हत्या की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार… अनुसंधान जारी, गाछी में घात लगाकर अपराध को दिया था अंजाम…

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में पूर्व सांसद एवं जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई एवं सीएसपी संचालक सुनील कुमार से लूट एवं हत्या मामले में समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अनुसंधान एवं कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली है।

बता दे कि 7 जून को सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा कॉलेज के पास दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक सुनील कुमार से रुपए लूट लिए थे एवं उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी एवं पुलिस – कानून व्यवस्था पर लोग खुलेआम सवाल उठाने लगे थे। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को भी कई घंटों तक जाम कर रखा था। जिसके बाद एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया था।

घटना के बाद से ही कार्रवाई में जुटी समस्तीपुर पुलिस की टीम ने घटना में शामिल पांच में से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं घटना में इस्तेमाल किए गए दो बाइक में से एक बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी सुबह 9:30 बजे से ही उजियारपुर थाना क्षेत्र के गाछी में इकट्ठा हुए थे एवं सीएसपी संचालक का बैंक से आने का इंतजार करने लगे थे। जिसके बाद दिन में करीब 1:30 बजे सीएसपी संचालक बैंक ऑफ इंडिया से ₹3,60,000 निकाल कर अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने झखड़ा कॉलेज से आगे रुपए से भरा बैग उनसे छीन लिया एवं छिनतई के दौरान अपराधियों ने छीना झपटी करने में गोली चला दी थी। जिससे सीएसपी संचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

नीतेश के साथ अफरोज आलम, समस्तीपुर

 

Related posts

शिक्षक भर्ती नियुक्ति पत्र लेने के लिए क्या लाना है और क्या नहीं लाना है ?… जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर…

Bihar Now

New Zealand Online Pokies Sites

Bihar Now

पटना के इको पार्क में हाई वोल्टेज ड्रामा,पति को आशिक के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े जाने पर हंगामा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो