Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

एक स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां एक स्वर्ण व्यवसाई को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर अपराधी ने इस वारदात को अंजाम दिया है गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद घायल व्यवसाई को पीएचसी में भर्ती करवाया लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से डॉक्टर ने घायल को मुजफ्फरपुर रेफर किया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।

आपको बता दें कि जख्मी व्यवसाई कुशहर गांव निवासी बच्चा शाह का 30 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू साह बताया जा रहा है। यह घटना केसरिया थाना क्षेत्र के कुशहर महमदपुर के बीच sh74 की है।

विवेक कुमार, मोतिहारी

 

Related posts

पुराने रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल…

Bihar Now

नालंदा में पोलिंग एजेंट की हत्या, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थकों पर लगा आरोप…

Bihar Now

भगवान सीताराम के विवाह का साक्षी बने देश-विदेश के 10 लाख से अधिक श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर और घरों की छत से महिलाओं ने पुष्प वर्षा और अक्षत से बारातियों का हुआ स्वागत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो