Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यबिहारस्वास्थ्य

खोखला साबित हो रही है शराबबंदी कानून… भारी मात्रा में शराब बरामद

बेगूसराय पुलिस के लिए सफलताओं से भरा रहा दिन

जहां बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी जिले के मंझौल ओपी क्षेत्र में थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर लाखों रुपए का शराब व शराब के धंधे में प्रयुक्त किए जा रहे ट्रक समेत तीन वाहन को कब्जे में लिया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात मंझौल अनुमंडल पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के जयमंगलागढ़ के रास्ते शराब के धंधे में लगे कारोबारियों के द्वारा बड़ी मात्रा में शराब की खेप मंगाई गई है। सूचना पर मंझौल एसडीपीओ के द्वारा एक टीम गठित कर उक्त क्षेत्र में दबिश बढ़ा दिया गया ।

देर रात सघन छापेमारी के दौरान जयमंगला गढ़ के रास्ते नुनु सिंह चिमनी के समीप गन्ने के खेत से पुलिस प्रशासन ने एक ट्रक पर लाए गए शराब को क्षेत्र में खपाए जाने वाले विभिन्न गाड़ियों में शराब भरकर भेजे जाने की तैयारी कारोबारियों के द्वारा की जा रही थी। जहां पुलिस प्रशासन की भनक लगते ही सभी कारोबारी वहां से भाग निकला जहां से पुलिस प्रशासन ने सभी वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक विभा कुमारी ,एसआई विश्वनाथ शर्मा ,कामेश्वर सिंह समेत मंझौल ओपी एवं चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस के द्वारा उक्त स्थल पर सर्च अभियान के दौरान खेत में खरी ट्रक बीआर 24 जीए 2995 पर रॉयल स्टैग ब्रांड के सा 750ml का 6 कार्टून ,375ml का 61 कार्टून ,180ml के 57 कार्टून ,इंपीरियल ब्रांड के750ml के 49 कार्टून ,375ml के 96 कार्टून तथा 180ml का103 कार्टून बरामद किए गए ।

वहीं BR09ga 4952 पिकअप सवारी गाड़ी पर से भी रॉयल स्टैग ब्रांड के 750ml के 17 कार्टून, 375ml के 07 कार्टून 180ml के 07 कार्टून 180ml के 49 कार्टून शराब बरामद किए गए इसके अलावाबीआर09A -4952 गाड़ी पर भी रॉयल स्टैग के सारे 750ml 375 कार्टून 180ml के 10 कार्टून शराब बरामद किए गए। वहीं एक प्राइवेट स्कूल वैन पर से भी कई कार्टून शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत अंतर राज्य बाजारों में लाखों में बताई जा रही है।

प्रदीप झा, बेगूसराय

Related posts

पटना जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में जिला प्रशासन , पटना जंक्शन सहित तमाम स्टेशनों पर दण्डाधिकारी सहित पुलिस बल प्रतिनियुक्त…

Bihar Now

Live Roulette Casino Nz

Bihar Now

Breaking : सहरसा में 18 वर्षीय अपह्रत युवक का शव गढ़े से बरामद, इलाके में सनसनी…

Bihar Now