Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में जिला प्रशासन , पटना जंक्शन सहित तमाम स्टेशनों पर दण्डाधिकारी सहित पुलिस बल प्रतिनियुक्त…

दिल्ली में हुए भगदड़ के बाद पटना जंक्शन पर महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है … पटना के तमाम स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है ….

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के अवसर पर अत्यधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन के दृष्टिगत पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर द्वारा किए गए अनुरोध के आलोक में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल एवं दानापुर रेलवे स्टेशन पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तत्काल प्रभाव से मेला की समाप्ति तक विभिन्न तिथियों को तीन पालियों में 24 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।

सिविल सर्जन, पटना को किसी भी आकस्मिकता से निपटने हेतु जीवन-रक्षक दवाओं एवं एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीम को क्रियाशील रखने, नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को रेलवे स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्र को अतिक्रमण-मुक्त रखने तथा अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रह कर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।

किसी भी तरह की सूचना 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810 / 2219234) एवं डायल- 112 पर दी जा सकती है।

Related posts

नीतीश की वर्चुअल रैली की निकल गई हवा, जनता का स्पष्ट संदेश कि अब सिंहासन छोड़ो नीतीश – RJD

Bihar Now

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की लोगों से की अपील

Bihar Now

जमीनी विवाद में एक शख्स के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, भतीजे का मौके पर ही मौत,चाचा की हालात गंभीर..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो