Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कर्नाटक में BJP की हार पर विपक्षी खेमे में खुशी की लहर … कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की घटती लोकप्रियता का संकेत – जेडीयू विधायक

बिहार के दरभंगा के जेडीयू विधायक अजय चौधरी ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार….

देश में अब पीएम मोदी के झूठ का पर्दाफाश होना शुरू हो चुका है। झूठे सब्जबाग दिखाकर जनता को ठगने का नाटक बहुत दिनों तक नहीं चलता है। कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत भाजपा और पीएम मोदी जी के घटती लोकप्रियता का संकेत है। बेनीपुर दरभंगा के जदयू विधायक सह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने कर्नाटक के चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उपरोक्त बातें कही है ।

इस अवसर पर विधायक प्रो0 चौधरी के ने जदयू कार्यकर्ताओं एवं महागठबंधन समर्थकों के बीच दरभंगा समाहरणालय के नजदीक मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस जीत का संकेत देश को नयी दिशा देगा। विधायक प्रो0 चौधरी ने कर्नाटक के चुनाव परिणाम को भारतीय राजनीति में बदलते परिवेश बताते हुए कहा कि जिस तरह से षडयंत्र के तहत राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई तथा गांधी परिवार को नीचे दिखाने की कोशिश की गयी उससे कर्नाटक के लोगों मे भारी आक्रोश था जिसका परिणाम सामने है।

विधायक प्रो0 चौधरी ने नीतीश कुमार के देश स्तर पर चलाये जा रहे अभियान को प्रभावी बताते हुए कहा कि यदि गैर साप्रदायिक दलों का देश स्तर पर एकीकरण हुआ तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सौ से नीचे सीटों के आकड़ों पर सिमट जायेगी।

कर्नाटक में भाजपा की हार तथा कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करनें में पार्टी के राज्य परिषद सदस्य शंभूनाथ झा , एजाज अख्तर खां “रुमी” ,बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, बेनीपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा, शैलेन्द्र चौधरी,पंकज चौधरी,जाले प्रखंड अध्यक्ष अतहर इम्माम बेग, पप्पू चौधरी, हेमंत झा, राम शंकर सिंह,अमित कुमार राय बिट्टू,समीर झा,राम उदगार यादव,पप्पू सिंह,संतोष राय, प्रभात सैंडिल्या, अजित कुमार राय,जय नारयण झा सहित सैकड़ों लोग थे …

Related posts

नीतीश राज में विधायकों का ‘सम्मान’ नहीं !…शिलान्यास में नहीं बुलाने पर विधानसभा में भड़के विपक्षी सदस्य, स्पीकर ने डिप्टी सीएम को जवाब देने को कहा…

Bihar Now

महाराष्ट्र में बस हादसा, 25 की जलकर मौत… 8 लोगों ने खिड़की तोड़कर जान बचाई…

Bihar Now

Best Payout Casino New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो