Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

पुलिस महकमे के मुखिया डीजीपी के लाख वादों और कोशिशों के बावजूद अपराध चरम पर है। अपराधियों में खाकी वर्दी का खौफ साफ खत्म होते हुए नजर आ रहा है।

इस वक्त सबसे बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां कोर्ट परिसर में अपराधियों ने गोलीबारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कोर्ट परिसर में अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े हुई गोलीबारी मेंमें शख्स को गोली लग गई है जिसके बाद से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक भारी संख्या में पुलिस के जवान कोर्ट परिसर में मौजूद हैं, मामले की जांच चल रही है। मोतिहारी सिविल कोर्ट में बाल कैदी गोविंद साहनी को गोली लगी है लेकिन इस घटना को लेकर अधिकारिक पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हुई है।

गोविंद साहनी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा घेरे के बावजूद कोर्ट परिसर में अपराधी हथियार समेत कैसे घुसे ?

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

जन वेदना मार्च में उग्र प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन के द्वारा करवाया गया एफ आई आर दर्ज

Bihar Now

RJD के कार्यकर्ताओं ने NH -31 को किया जाम…

Bihar Now

गिरिराज सिंह के नाम पर भड़के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार, कहा गिरिराज सिंह के ब्यान को कोई सुनता है

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो