Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

₹35 में 10 किलो प्याज बेचे पप्पू यादव

बिहार में अब प्याज की राजनीति शुरू हो गई है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को पटना में सस्ती दर पर प्याज की दुकान लगाई। यह दुकान कहीं और नहीं, बल्कि बीजेपी कार्यालय के सामने पप्पू यादव ने दुकान लगाई। पप्पू यादव ने ₹35 किलो की दर से प्याज को बेचा।

बता दें कि मंगलवार को पटना में प्याज ₹100 प्रति किलो मिल रहा है पप्पू यादव ने पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रति किलो ₹35 में प्याज बेचा। सस्ती दर पर प्याज खरीदने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। प्याज खरीदने के लिए महिला महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई। बताया जा रहा है कि गरीब लोगों को आज उन्होंने ₹35 की दर से प्याज दीया। लेकिन उन्होंने यह भी घोषणा कि अगर किसी गरीब के घर में शादी है तो उसे ₹35 में ₹10 प्याज उपलब्ध कराएंगे।

प्याज के बहाने उन्होंने एनडीए सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या इस सरकार में मंदिर पर  4000 करोड़ खर्च किए जाएंगे ? क्या गरीबों के लिए कुछ नहीं होगा ? उन्होंने कहा कि अगर नीतीश सरकार हरियाली योजना पर 24 हजार करोड खर्च कर सकती हैं, तो आम जनों के लिए राज्य सरकार प्याज भी सस्ती दरों पर उपलब्ध करा सकती हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Breaking : समस्तीपुर में बड़ा हादसा !… मिनी ट्रक ने स्कूली बच्चों को रौंदा, 2 की मौत… एक बच्चे की हालत गंभीर…

Bihar Now

बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश व वज्रपात का अलर्ट… गंगा, सोन और पुनपुन नदी का बढ़ने लगा जलस्तर…

Bihar Now

लोजपा का JDU में हुआ विलय… विधानसभा में मिली मंजूरी.. लोजपा के विधायक ने बदला पाला…

Bihar Now