Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

₹35 में 10 किलो प्याज बेचे पप्पू यादव

बिहार में अब प्याज की राजनीति शुरू हो गई है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को पटना में सस्ती दर पर प्याज की दुकान लगाई। यह दुकान कहीं और नहीं, बल्कि बीजेपी कार्यालय के सामने पप्पू यादव ने दुकान लगाई। पप्पू यादव ने ₹35 किलो की दर से प्याज को बेचा।

बता दें कि मंगलवार को पटना में प्याज ₹100 प्रति किलो मिल रहा है पप्पू यादव ने पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रति किलो ₹35 में प्याज बेचा। सस्ती दर पर प्याज खरीदने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। प्याज खरीदने के लिए महिला महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई। बताया जा रहा है कि गरीब लोगों को आज उन्होंने ₹35 की दर से प्याज दीया। लेकिन उन्होंने यह भी घोषणा कि अगर किसी गरीब के घर में शादी है तो उसे ₹35 में ₹10 प्याज उपलब्ध कराएंगे।

प्याज के बहाने उन्होंने एनडीए सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या इस सरकार में मंदिर पर  4000 करोड़ खर्च किए जाएंगे ? क्या गरीबों के लिए कुछ नहीं होगा ? उन्होंने कहा कि अगर नीतीश सरकार हरियाली योजना पर 24 हजार करोड खर्च कर सकती हैं, तो आम जनों के लिए राज्य सरकार प्याज भी सस्ती दरों पर उपलब्ध करा सकती हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव पर चलेगा CBI केस, गृह मंत्रालय से मंजूरी…

Bihar Now

Breaking : सहरसा में कोचिंग के लिए निकली एक छात्रा लापता ! …. बरामदगी को लेकर परिजनों ने प्रशासन को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम… लापता या अपहरण ?

Bihar Now

JDU ऑफिस में नीतीश के साथ पीएम मोदी की दस्तक !.. पहली बार जेडीयू ऑफिस में लगे नीतीश-मोदी के पोस्टर…

Bihar Now